{"_id":"69920f2936a6a8afe90f4856","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-by-offering-water-to-the-supreme-god-in-shiva-temples-rewari-news-c-198-1-fth1001-233624-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिवालयों में देवाधिदेव का जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिवालयों में देवाधिदेव का जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना
Sun, 15 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते लोग। संवाद
- फोटो : 1
रेवाड़ी। महाशिवरात्रि पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंच कर देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। भांग, धतूर और विल्बपत्र के साथ जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने व्रत धारण किया।
जिले के शिवालयों में दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। शिव चालीसा का पाठ भी किया। बम बम बोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।
मोती चौक स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-1 भूतेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाजमंडी स्थित शिव मंदिर, बारह पत्थर स्थित भूतेश्वर मंदिर और सर्कुलर रोड स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही।
विज्ञापन
भक्तों ने भगवान भोले और मां पार्वती की विधिपूर्वक अराधना की। मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी गई थी ताकि श्रद्धालु आराम से पूजा कर सकें।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना विशेष फलदायी है। बेलपत्र और भांग भगवान शिव को अति प्रिय है। मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी गई थी ताकि श्रद्धालु आराम से पूजा कर सकें।
पंडित विक्रम शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन माह की चतुर्दशी को भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। पंडित हरीश गोस्वामी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का महत्व होता है।
-- -- -- -- -- -
भक्तों में देखने को मिला उत्साह
भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचे कंपनी बाग निवासी मुकुल शर्मा ने बताया कि सुबह-सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं, क्योंकि जैसे-जैसे समय होता जाएगा वैसे-वैसे भक्तों की संख्या बढ़ेगी। अनिल कुमार ने बताया कि वह हर साल शिवरात्रि को शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए आते हैं। इस बार काफी भी वह जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। वहीं राजू सैनी ने कहा कि भोलेनाथ को जल के साथ-साथ दूध भी अर्पण किया है, जिसकी जैसी शक्ति है वैसी भक्ति करता है भोलेनाथ सब की भक्ति से प्रसन्न होते हैं।

शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते लोग। संवाद- फोटो : 1