फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Winners of bench press competition honored

Rewari News: बेंच प्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Sun, 25 Aug 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Winners of bench press competition honored
फोटो : 19रेवाड़ी। सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करते प्रतिभागी। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिम में रेवाड़ी बेंच प्रेस प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन समाजसेवी मुकेश कापड़ीवास ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के खिलाड़ी आयरन गेम्स में मुकाम हासिल कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष किरणदीप सिंह व सचिव आशा रानी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिम एसोसिएशन रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में दृढ़ संकल्प एवं मेहनत ही लक्ष्य की प्राप्ति और सफलता का मूल मंत्र है। जीवन में हार-जीत की चिंता किए बगैर हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहिए। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अमित स्वामी ने जिले के पावर लिफ्टर संजय पहलवान जलियावास को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 53 किलो व 66 किलो सब जूनियर श्रेणी में राहुल प्रथम, 94 किलो सब जूनियर में रोहित व जय चौधरी प्रथम रहे।

53 किलो. जूनियर कैटेगरी में कपिल प्रथम, 74 किलो जूनियर कैटेगरी में प्रवीण प्रथम, 74 किलो जूनियर कैटेगरी 74 ईशू द्वितीय, 66 किलो जूनियर कैटेगरी हिम्मत प्रथम, सुधीर तृतीय स्थान पर रहे। 66 किलो जूनियर कैटेगरी दीपेश द्वितीय, 66 किलो जूनियर कैटेगरी में प्रदीप तृतीय, 83 किलो मास्टर्स कैटेगरी, 53 किलो सीनियर कैटेगरी विनोद कुमार व गौरी शंकर प्रथम, 74 किलो सीनियर कैटेगरी ललित प्रथम, 93 किलो सीनियर कैटेगरी में संदीप प्रथम, 105 किलो सीनियर कैटेगरी में उदल सिंह प्रथम, 105 किलो पैरा ओलंपिक कैटेगरी में संजय जलियावास प्रथम, 83 किलो सब जूनियर महिला में अंजलि प्रथम स्थान पर रहीं। 74 किलो. सब जूनियर में पूजा प्रथम, 66 किलो सीनियर कैटेगरी महिला में रश्मि प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर स्ट्रांग वुमेन अवाॅर्ड विजेता


सीनियर स्ट्रांग वुमैन अवाॅर्ड विजेता रश्मि

सीनियर स्ट्रांग मैन अवाॅर्ड विजेता उदल सिंह

सीनियर स्ट्रांग मैन अवाॅर्ड विजेता प्रवीण रोहित

सब जूनियर स्ट्रांग मैन व मास्टर्स स्ट्रांगमैन अवाॅर्ड विजेता विनोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed