{"_id":"665a571839901d2723011714","slug":"winds-likely-to-blow-from-today-relief-from-scorching-heat-rewari-news-c-198-1-rew1001-205064-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज से हवाएं चलने की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज से हवाएं चलने की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Sat, 01 Jun 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। शुक्रवार को भी गर्मी काफी अधिक रही। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि रेगिस्तानी हवाएं और सूर्य की आग उगलने वाली किरणों से सम्पूर्ण इलाके में लगातार लू चल रही है। शुक्रवार को नौतपा का सातवां दिन था। शुक्रवार रात्रि को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1-3 जून के दौरान आंशिक बादलवाही और तेज गति से 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम प्रणाली की वजह से आमजन को भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लू से राहत और तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
24 मई से 31 मई तक का तापमान
दिन, अधिकतर तापमान, न्यूनतम तापमान
24 मई 41.0 28.5
25 मई 44.5 28.2
26 मई 46.0 26.6
27 मई 46.2 27.5
28 मई 47.0 27.5
29 मई 48.0 30.2
30 मई 46.6 31.8
31 मई 47.0 28.0