{"_id":"659ae6f7ffa2012c1c0a806a","slug":"will-free-students-from-exam-stress-rewari-news-c-198-1-rew1001-8314-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से करेंगे मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से करेंगे मुक्त
Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने और अच्छे अंक लाने के उद्देश्य से संस्था लर्नर टू लीडर की ओर से सेक्टर 4 में जिला स्तरीय प्रैक्टिस फॉर सक्सेस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
21 जनवरी को नौंवी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाला कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक यतीश सिंघल ने बताया की अधिकांश विद्यार्थियों में ये देखा जाता है की परीक्षा भवन में बैठने के बाद वे याद करे अध्याय को भूलने लगते हैं। इसकी वजह तनाव व कम आत्मविश्वास है। ऐसे में ये कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास भरने का काम करेगा। इस कार्यक्रम में पिछले कुछ सालों के परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चे सीख पाएंगे की कैसे वह भी अपनी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में हर विद्यार्थी को एक फार्मूला पुस्तक, एग्जाम बोर्ड की एक किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनको अपनी पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। पूरे साल इन विद्यार्थियों पर मेहनत करने वाले इनके शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए विद्यार्थी संस्था के सदस्य से बात कर सकते हैं, जिसकी जानकारी वह इंटरनेट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, शिक्षक सतीश, सीए जितेश अग्रवाल, प्रवीण, प्रियंका, अंकित, कृपाल, मुकेश कुमारी, निशा धनियान, घनश्याम, प्रशांत, हिमांशु, मयंक, मनन अपना सहयोग दे रहे हैं।