{"_id":"6678804868351bfd7e0323a4","slug":"when-he-stopped-me-from-beating-the-dog-he-entered-the-house-and-attacked-me-rewari-news-c-198-1-fth1001-205936-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कुत्ते को पीटने से रोका तो घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कुत्ते को पीटने से रोका तो घर में घुसकर किया हमला
Mon, 24 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मोहल्ला तेजपुरा में कुत्ते को पीटने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला तेजपुरा निवासी करण सिंह ने बताया कि वह दो भाई व दो बहन हैं। उसका छोटा भाई यश ने डीजे की दुकान कीहै। पांच दिन पहले रात के करीब साढ़े 10 बजे कुछ लोग उसके घर के सामने से निकल रहे थे।
गली के कुत्ते ने उनकी मोटरसाइकल की तरफ भोंकते हुए झपट्टा मार दिया। इस पर आरोपियों ने कुत्ते को काफी मारा। इस बात को लेकर जब विरोध किया तो युवकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों का आपसी बातचीत से मामला वहीं सुलझ गया। शाम के समय उसका छोटा भाई यश डीजे की बुकिंग को लेकर एक रेस्टोरेन्ट में गया हुआ था।
विज्ञापन
रात करीब 9 बजे के आसपास वही युवक लाठी डंडे लेकर आए मारपीट करना शुरू कर दिया। हमलावर घर का सारा सामान भी फेंकने लगे। छोटे भाई के आने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।