{"_id":"6ac4153e9dc7a30ec90040be","slug":"went-door-to-door-to-inform-villagers-about-substance-abuse-and-cyber-fraud-rewari-news-c-198-1-rew1001-246634-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे और साइबर ठग के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे और साइबर ठग के बारे में बताया
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को गांव चांग और चौकी नंबर-1 में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से पढ़ाई व खेल पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।
ग्रामीणों को गांव या आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर जागरूकता के दौरान अनजान कॉल, सोशल मीडिया संदेश और लिंक के जरिये होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई। टीम ने ओटीपी और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
यातायात जागरूकता के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने नशे की बिक्री या सेवन की सूचना थाना पुलिस अथवा मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने को कहा। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की जानकारी भी दी गई।