फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather will remain changeable till 11th December

Rewari News: 11 दिसंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable till 11th December
रेवाड़ी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहेंगे। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहने की भी संभावना है। आने वाले एक सप्ताह में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 व 11 दिसंबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा तथा बीच-बीच में हल्की बादलवाही होगी। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 दिसंबर रात से फिर से आंशिक बादलवाही व मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन


दिसंबर-जनवरी में दो महीने कोहरा की संभावना

मौसम विभाग ने दिसंबर-जनवरी में दो महीने तक कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं, इस बार काफी बारिश हुई है, इसलिए कोहरे का असर लंबे समय तक रह सकता है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में धुंध का असर और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार जमीन में नमी है, इस वजह से कोहरा लंबे समय तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed