{"_id":"6a2af4ec58aa7f162e04a5d6","slug":"weather-changes-due-to-storms-and-rain-relief-from-the-heat-rewari-news-c-198-1-rew1001-240064-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंधी-बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंधी-बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद देर रात अचानक मौसम बदल गया। बादल छाने के बाद अचानक तेज आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक बारिश हुई से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में 14 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जबकि पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के संकेत हैं। इन दोनों मौसमी प्रणालियों का असर हरियाणा पर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार 13 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश तथा कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में बारिश और बादलवाही के कारण दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना बनी हुई है।