{"_id":"6aad7c1e396acee400085dc6","slug":"workers-staged-a-protest-over-their-demands-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-rewari-news-c-198-1-sroh1010-245643-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर। स्त्रोत:संघ
बावल। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन बावल खंड की बैठक शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में हुई। इसमें मांगों को लेकर भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों और कारीगरों ने प्रदर्शन कर श्रम मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम बावल को सौंपा।
यूनियन के जिला प्रधान अशोक कुमार कुंभावास ने कहा कि निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को निर्धारित हितलाभ नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के पंजीकरण की ऑनलाइन साइट बंद रहती है और 90 दिन के कार्य दिवस की तस्दीक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने मजदूरों के फंड में करीब 1500 करोड़ रुपये के घोटाले का भी आरोप लगाया।
जिला सचिव भीम सिंह नांगल तेजू ने ऑनलाइन पंजीकरण साइट खोलने, प्रक्रिया सरल करने और 90 दिन के कार्य दिवस की तस्दीक का अधिकार यूनियन को देने की मांग की। उन्होंने भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
सभा में बावल ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। बन्टी सिंह को प्रधान, आशा देवी को उपप्रधान, प्रभान सिंह को सचिव, सतीश कुमार को खजांची तथा भोलेराम को सदस्य बनाया गया। जिला उपप्रधान पोहप सिंह ने भी संबोधित किया।