फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather changed in rewari chances of rain for two more days

Rewari News: रेवाड़ी में बदला मौसम, दो दिन और बरसात के आसार

Mon, 03 Apr 2023 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
weather changed in rewari chances of rain for two more days
सोमवार की शाम को आसमान में छाए बादल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दो दिन से निकल रही अच्छी धूप से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन शाम होते-होते काले बादल छाने के साथ खोल और बावल क्षेत्र में बारिश हुई। जिससे एक बार फिर फसलों की कटाई कर रहे किसानों को चिंता सताने लगी है।
पिछले कई दिनों से बिगड़ते मौसम ने किसानों को परेशान कर दिया है। गेहूं अभी तैयार खड़ी है और कहीं-कहीं फसलें कट भी चुकी हैं। वहीं फसलों में नमी ज्यादा होने से सरकार भी अभी खरीद शुरू नहीं कर रही। ऐसे में बारिश ने फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। दो दिन से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। पर सोमवार शाम को फिर बारिश हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिनों तक फिर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सरसों में 20 प्रतिशत नमी, सरकारी खरीद भी शुरू नहीं
किसानों को सरसों में इस बार नुकसान ही झेलना पड़ रहा है, क्योंकि बिगड़े मौसम के कारण एकत्रित की हुई सरसों की फसल भीगने से नमी की मात्रा ज्यादा मिल रही है। थ्रेसिंग कराने के बाद किसान जब मंडी में पहुंचते हैं तो वहां 15 से लेकर 20 फीसदी तक नमी निकल रही है। हैफेड ने एमएसपी पर सरसों खरीद के आदेश 20 मार्च से दिए थे, लेकिन नमी की मात्रा ज्यादा का हवाला देकर हैफेड ने अब तक एक क्विंटल भी सरसों नहीं खरीदी है। अब फिर से मौसम बिगड़ गया है। ऐसे में अगले कुछ दिन फिर एमएसपी पर सरसों खरीद होने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई थी तबाही
खेतों में गेहूं की कटाई में लगे किसानों को मौसम ने एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश और अंधड़ से जिन खेतों में गेहूं की फसल पकाव पर खड़ी थी, उसे भी बिछा दिया। इससे न केवल कटाई में दिक्कत आ रही है, बल्कि फसल काटने में लेबर खर्च भी ज्यादा देना पड़ रहा है। इससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि ने भी जिले में जबरदस्त तबाही मचाई थी। अब दोबारा बिगड़ते मौसम ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। जिले में इस बार 38500 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई थी।

दो दिन और बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को सक्रिय होने से 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही 5 अप्रैल से सम्पूर्ण इलाके में मौसम साफ और शुष्क बन जाएगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed