फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather change is keeping the sick, danger of dengue also remains

Rewari News: मौसम परिवर्तन बना रहा बीमार, डेंगू का भी खतरा बरकरार

Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Weather change is keeping the sick, danger of dengue also remains
रेवाड़ी। दिन में तेज धूप गर्मी व रात को ठंडक होने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते रात के तापमान में पिछले एक सप्ताह से 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बदलते मौसम के चलते सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में अचानक इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब ओपीडी में हर चौथा मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के साथ आ रहा है। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौरव यादव के मुताबिक ओपीडी 350 के पार पहुंच चुकी है। बदलते मौसम के कारण ज्यादातर लोग खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। वहीं बुखार के मरीजों की खून जांच में डेंगू के मरीज भी मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को चिकित्सकों द्वारा एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। जिले में डेंगू की संख्या 327 पर पहुंच गई है। यह अभी तक का सबसे सर्वाधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और इसके चलते सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें मिल रही हैं। डॉक्टरों का मानना है कि दिन में तेज धूप, शाम में सिहरन और रात में ठंड के चलते ऐसी स्थिति बन रही है। जिसके चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हैं। खासकर अस्थमा और पेट के रोगियों को ज्यादा परेशानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में हर चौथा मरीज वायरल से पीड़ित

नागरिक अस्पताल के ओपीडी कक्ष में पिछले एक सप्ताह से 1400 के करीब ओपीडी पहुंच रही है। इसमें हर चौथा मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित पहुंच रहा है। इस सीजन में सबसे ज्यादा वायरल होता है। नाक से वायरस प्रवेश करता है। शरीर में पहुंच जाता है। यह मौसम उसके लिए ठीक होता है। इस दौरान वायरस से बचने के लिए शरीर का तापमान बनाए रखने की जरूरत होती है। इस सीजन में व्यक्ति शरीर में पानी की मात्रा कम न करें भाप लेते रहें और गर्म गुनगुना पानी पिएं, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। चिकित्सक के अनुसार 15 दिन पहले तक वायरल इन्फेक्शन से गले में आवाज बैठने की तकलीफ ज्यादा रही। अब मौसम बदलने से खांसी के मरीज बढ़ गए हैं।
वायरल इन्फेक्शन होने पर बरतें सावधानी

मौसम में परिवर्तन से वायरल इन्फेक्शन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ खांसी की तकलीफ बढ़ी है। बच्चे और बुजुर्गों की इम्युनिटी कम होती है वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना कि इंफेक्शन से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां लें।

बुखार के मरीजों में मिल रहे डेंगू के लक्षण
बुखार के मरीजों की बढ़ती जा रही संख्या के बीच कुछ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके टेस्ट के लिए निजी अस्पतालाें में फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है। ऐसे में प्रतिदिन अस्पतालों में संदिग्ध 90 मरीजों की खून की जांच में औसतन 5 से 6 मरीज मिल रहे हैं। वहीं इस सीजन में डेंगू की संख्या भी 327 पर पहुंच गई है।

वर्जन:
मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वायरल से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन मरीजों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित मरीजों की खून की जांच की जा रही है। वहीं मरीजों को अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

-डॉ. अमित यादव, जिला मलेरिया अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed