फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weapons exhibition organized for students

Rewari News: विद्यार्थियों के लिए शस्त्र प्रदर्शनी लगाई

Sat, 26 Oct 2024 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weapons exhibition organized for students
रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र शस्त्रों को देखते हुए।
रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार को डीएसपी सिटी पवन कुमार की उपस्थिति में शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एलएमजी, एसएलआर 7.62 एमएम, राइफल 5.56 एमएम, इंसास, राइफल एके-47, कार्बाइन 9 एमएम, पिस्टल अल्टो 9 एमएम, पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम, रिवाल्वर 38, गैस गन, पंप एक्शन गन 12, एंटी राइट गन एवं 38 एमएम मल्टीसेल लांचर सहित अन्य शस्त्र रखे गए।
विज्ञापन

इनकी मारक क्षमता एवं खूबियों से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र रूबरू हुए। कार्यक्रम में डीएसपी सिटी पवन कुमार ने बच्चों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं और दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित है। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह, अध्यापक स्टाफ सहित करीब 200 छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed