फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We will accept the challenge by building a strong organization: BM Sandeep

मजबूत संगठन खड़ा कर चुनौती को करेंगे स्वीकार : बीएम संदीप

Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
We will accept the challenge by building a strong organization: BM Sandeep
फोटो : 15कोसली में आयोजित बैठक में पहुंचे एआईसीसी ऑब्जर्वर बीएम संदीप साथ में अन्य नेतागण। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की नियुक्ति और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एआईसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षक की टीम रविवार को कोसली पहुंची। इस दौरान पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करेंगे।
एआईसीसी ऑब्जर्वर बीएम संदीप, पीसीसी ऑब्जर्वर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, श्याम सुंदर बत्रा, पराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एआईसीसी ऑब्जर्वर बीएम संदीप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। हर प्रदेश में हमारा मजबूत संगठन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा है और आगे भी लड़ेगी। श्याम सुंदे, सुरेश गुप्ता, पराग शर्मा ने कहा कि 30 जून से पहले रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कई जिलों में आपसी विरोध की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है जो सामान्य रूप से भारत में अन्य दलों में देखने को नहीं मिलता। कांग्रेस का परिवार बड़ा है जिसमें अलग-अलग विचार हो सकते हैं। जब कांग्रेस पार्टी किसी चैलेंज को स्वीकार करती है, किसी चुनाव में उतरती है तो हम सब लोग एकजुट होकर एक राय होकर काम करते हैं।
पूर्व मंत्री जगदीश यादव, ओमप्रकाश डाबला, दीवान सिंह चौहान, पूर्व मंत्री मुनिलाल रंगा, श्याम चेयरमैन, अनिल पालावास, श्योराज सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed