फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Waterlogging on highway service lane; motorists face increased difficulties

Rewari News: हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Sat, 05 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on highway service lane; motorists face increased difficulties
हाईवे की सर्विस लेन पर हुआ जलभराव
धारूहेड़ा। शनिवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खरखड़ा के पास बनी सर्विस लेन पर भारी जलभराव की समस्या बनी रही। सर्विस लेन पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सतीश, बीरसिंह, दिनेश, हर्ष, बलराज के अनुसार सर्विस लेन के साथ बने नाले में हाईवे पर छोड़े गए कट के कारण नाले का हिस्सा तोड़ दिया गया था। इसके बाद नाले में दबाई गई पाइप चोक हो गई, जिसके कारण बारिश का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। इसी वजह से बारिश के बाद सर्विस लेन पर पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

जलभराव के बीच लोग मजबूरी में सर्विस लेन से आवागमन करते रहे। इस दौरान तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से पानी के छींटे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों पर पड़ने से उन्हें काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर सड़क की वास्तविक स्थिति पानी के नीचे छिपी रहने से वाहन चालकों को भी सावधानी से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इसका स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नाले में दबाई गई चोक पाइप को जल्द साफ कराकर पानी की निकासी सुचारु की जाए, ताकि बारिश के दौरान सर्विस लेन पर बार-बार जलभराव की समस्या न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed