{"_id":"6a9c58548da52cea290b5645","slug":"teacher-felicitation-ceremony-held-at-seeha-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-244947-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
Sat, 05 Sep 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित सीएम ईईई रावमावि में शिक्षक दिवस के अवसर पर हिमालय सदन की देखरेख में चारों सदनों के विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि सम्मान समारोह के बाद पूरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए विद्यालय का संचालन किया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम ने किया। छात्रा मीनाक्षी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्वयं बनाई गई पेंटिंग भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने रागनी प्रस्तुत की। शिक्षक प्रदीप चौहान ने कविता के माध्यम से शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया। प्राध्यापिका अलका, अध्यापक शक्ति सिंह और सीमा यादव ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।
प्रार्थना सभा में शिक्षकों के सम्मान के बाद विद्यार्थियों ने दिनभर विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी संभाली। कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र सुमित कुमार ने प्राचार्य की भूमिका निभाई और विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन किया। विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य का अनुभव भी कराया गया।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में राधा, ध्रुव और दक्ष को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना गया, जबकि सीनियर वर्ग में दीपिका, प्रिया और यक्षरा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताया।