फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ajanta Chowk transformer has not started working.

Rewari News: चालू नहीं हुआ अजंता चौक का ट्रांसफार्मर

Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ajanta Chowk transformer has not started working.
भिवाड़ी। अजंता चौक जीएसएस का 40/50 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर खराब होने के 41 दिन बाद भी चालू नहीं हो पाया है। मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर जयपुर से भिवाड़ी पहुंच चुका है, लेकिन स्थापना से पहले इसकी जांच की जा रही है। आरवीपीएनएल ने सितंबर के आखिरी सप्ताह तक इसे चालू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद रामपुरा, मुंडाना मेव, नया गांव, हरचंदपुर, ढाबा कॉम्प्लेक्स और कहरानी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का विद्युत भार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बीएमआईटी और 132 केवी नीलम चौक जीएसएस पर स्थानांतरित किया गया है। इससे करीब 7500 घरेलू और 500 औद्योगिक कनेक्शन प्रभावित हैं। दोनों जीएसएस पर अतिरिक्त भार के कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, 25 जुलाई को शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर की बुशिंग और इंसुलेशन खराब हो गए थे। इसके बाद इसे मरम्मत के लिए जयपुर भेजा गया। परिवहन, मरम्मत, जांच और पुन: स्थापना के लिए करीब 4.50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरवीपीएनएल के एक्सईएन पूरणमल ने बताया कि ट्रांसफार्मर की जांच चल रही है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक इसे स्थापित कर चालू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed