फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water Harvesting Sistem is Pending

महिला कॉलेज में 7 साल से अधूरा पड़ा है रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Water Harvesting Sistem is Pending
राजकीय महिला महाविद्यालय में बदहाल स्थिति में हार्वेस्टिंग सिस्टम। - फोटो : Rewari
शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए तीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 7 साल से अधर में हैं। वर्ष 2012 में तीनों सिस्टम का 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन बचा हुआ 30 फीसदी कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से नहीं किया गया है। ऐसे मेें बड़ा सवाल है कि प्रशासन की ओर से भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए चलाया जा जरा जल शक्ति अभियान कैसे आगे बढ़ेगा। बड़ा सवाल है कि एक जुलाई से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना तो दूर पुराने सिस्टम को दुरुस्त तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से वर्ष 2012 में निर्माण कार्य पूरा कर राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया था। इसमें जल संरक्षण के लिए तीन सिस्टम का निर्माण भी करना था। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से उस कार्य को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

15 सरकारी भवन में जल संरक्षण के संसाधन
सरकारी आंकड़ों में जिला के 15 सरकारी भवनों में जल संरक्षण के प्रबंध किए हुए हैं। अर्थात बारिश का पानी बेकार न जाए, इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर जल संरक्षण किया जा रहा है। इनमें मिनी सचिवालय, कोर्ट कैंपस, शहर का डीडीए ऑफिस, रेवाड़ी बीडीपीओ कार्यालय, मांढैया रोड स्थित कैनाल रेस्ट हाउस व सिंचाई विभाग सहित अन्य भवन शामिल हैं। इसके अलावा 20 सरकारी स्कूलों में भी जल संरक्षण के लिए सिस्टम चालू हालात में होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायतें फिर भी नहीं हुआ समाधान : डॉ. एचएस यादव
सेक्टर-18 राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. एचएस यादव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से वर्ष 2012 में भवन सौंप दिया गया था। उस समय तीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी निर्माणाधीन थे। सात साल बीते चुके हैं, उनका कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में जर्जर होने से कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायतें भी दी जा चुकी हैं, बावजूद इसके समाधान नहीं हुआ।

मेरी ज्वाइनिंग से पहले का है, कराएंगे जांच : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हेमंत वर्मा ने कहा कि सेक्टर-18 कॉलेज का काम मेरी ज्वाइनिंग से पहले का है। कार्य पूरा कराया जाना चाहिए था। मंगलवार को इसकी जांच कराई जाएगी, ऐसा है तो कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed