फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water from Sahibi Barrage submerges crops, distressing villagers

Rewari News: साहबी बैराज के पानी से फसलें जलमग्न, ग्रामीण परेशान

Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water from Sahibi Barrage submerges crops, distressing villagers
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साहबी बैराज का पानी गांव में पहुंच गया है। पानी खालियावास, तितरपुर, जीतपुरा, ततारपुर, सुनारिया, असदपुर, रोजका, मसानी सहित दर्जनों गांवों के खेतों और रास्तों में फैल गया है। इससे न केवल फसलें डूब गई हैं, बल्कि ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

किसान दयाकिशन, मंगल सिंह ने बताया कि इस गंदे पानी ने पहले ही क्षेत्र के किसानों की बाजरे और पशु चारे की फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दीं थी और अब सरसों की बिजाई के लिए तैयार खेतों में भी प्रदूषित पानी भरा है। कई किसानों के ट्यूबवेल और खेतों में बने मकान तक डूब गए हैं जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर पानी को नहीं रोका गया तो आगे खेती करना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि बैराज की दीवार को तुरंत ठीक किया जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि साहबी बैराज से छोड़ा गया पानी गांव खालियावास व आसपास के दर्जनों गांवों के लिए विनाश बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार प्रशासन के समक्ष इस समस्या को उठाया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। किसानों की फसलें, रास्ते और पेयजल सब प्रभावित हैं।

मामला एनजीटी में, फिर भी नहीं सुधार

गांव खरखड़ा प्रकाश द्वारा इस मुद्दे पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण में याचिका दायर की गई है जिसके बाद हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सरकारों से जवाब मांगा गया है। कोर्ट के आदेश के बावजूद अगर इस तरह से प्रदूषित पानी छोड़ा जाता रहा तो यह मामला और भी गंभीर रूप ले सकता है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कई बार जांच में यह पानी मानकों से कई गुना अधिक प्रदूषित पाया गया है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग लगातार इसे बैराज से बाहर छोड़ रहा है जो एनजीटी आदेशों की खुली अवहेलना है।


विभाग ने स्थिति पर तुरंत संज्ञान लिया

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि बैराज में इस समय पानी की अधिकता के कारण कुछ इलाकों में पानी खेतों की ओर चला गया था। विभाग ने स्थिति पर तुरंत संज्ञान लिया है और अब पानी के बहाव को नियंत्रित कर दिया गया है। अभी पानी को रोक दिया गया है और आसपास के गांवों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed