{"_id":"68b74a64a900282509058102","slug":"water-filled-in-villages-villagers-protested-rewari-news-c-198-1-rew1001-225086-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांवों में भरा पानी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांवों में भरा पानी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Wed, 03 Sep 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। लगातार हो रही बारिश से बावल औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक स्थित बगथला, आसलवास और पातूहेड़ा गांवों में पानी भर गया है। औद्योगिक शिविरों में भरा पानी ओवरफ्लो होकर गांवों की ओर फैलने लगा है। इससे गांव के श्मशान घाट सहित कई बस्तियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। इसको लेकर परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सीवर से निकल रहा पानी सामान्य नहीं है बल्कि इसमें औद्योगिक केमिकल मिला हुआ है। इससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि प्रदूषित पानी गांव के सार्वजनिक स्थलों और खेतों में भी भर गया है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पहले भी एचएसआईडीसी कार्यालय में विरोध दर्ज कराया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।
स्थिति बिगड़ने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही नाले और ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं की गई तो गांववासियों का जीना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट जल्द ही भेजी जाएगी और किसी भी गांव में ऐसी समस्या को दोबारा नहीं होने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश के दौरान और उसके बाद भी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।