{"_id":"6abbfa2da21557ede403fd28","slug":"roads-have-shrunk-due-to-encroachment-parking-is-unavailable-and-city-residents-are-grappling-with-daily-traffic-jams-rewari-news-c-198-1-rew1001-246281-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ीं, पार्किंग नहीं, हर रोज जाम से जूझ रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ीं, पार्किंग नहीं, हर रोज जाम से जूझ रहे शहरवासी
Tue, 29 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बावल चौक पर खड़े ऑटो। संवाद
रेवाड़ी। शहर के लोगों को आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। शहर में पार्किंग नहीं है। सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़कें सिकुड़ गई हैं। ऐसे में ई-रिक्शा और ऑटोरिक्शा चालक सड़क पर जहां-तहां रुककर सवारियों को बैठाते हैं। इसके चलते आए दिन जाम लगता है। त्योहार के सीजन में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से समस्या और बढ़ जाती है।
ऑटो रिक्शा के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक सड़कों के दोनों किनारों पर बेतरतीब ढंग से ऑटो रिक्शा खड़ा कर रहे हैं। इसके चलते प्रमुख बाजारों व चौक-चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर में रोजाना 300 से अधिक ऑटो अलग-अलग मार्गों पर संचालित होते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऑटो चालक सवारी के इंतजार में मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
इससे अन्य वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। सबसे अधिक परेशानी बावल चौक, बस स्टैंड रोड, नाई वाली चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, धारूहेड़ा सहित अनेक मुख्य चौक-चौराहों पर यह समस्या अधिक है। इन स्थानों पर ऑटो की कतारें लगने से कई बार यातायात धीमा हो जाता है।
शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया है। कहीं दुकानदारों ने बाहर सामान रखा है तो कहीं ऑटो व अन्य वाहन खड़े रहते हैं। इससे पैदल राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। सड़क किनारे ऑटो खड़े होने और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों के लिए भी परेशानी बढ़ रही है।
शहर में ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड और पार्किंग स्थल तय किए जाने के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ राहगीरों को भी राहत मिल सकेगी।
शहर के सर्कुलर रोड पर चलने वाले ऑटो की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा चालक कहीं भी सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियों को बैठाते व उतारते हैं। साथ ही पार्किंग भी मनमर्जी से की जा रही है। ऐसे में कई बार ऑटो के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है, जिससे जाम लग जाता है।
दो साल पहले बनी थी पार्किंग की योजना
करीब दो साल पहले शहर में ऑटो के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसका उद्देश्य ऑटो को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करना था, लेकिन योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी। ऐसे में ऑटो चालक अपनी सुविधा के अनुसार सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं।
वर्जन
शहर में जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर की सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए नगर परिषद योजनाएं तैयारी कर रही है।-विनीता पीपल, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।