{"_id":"6abbf9b6ecdea2bb0d0e04f0","slug":"seven-football-matches-were-held-on-the-second-day-of-the-gandhi-jayanti-sports-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-246319-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांधी जयंती खेल महोत्सव के दूसरे दिन हुए फुटबॉल के सात मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांधी जयंती खेल महोत्सव के दूसरे दिन हुए फुटबॉल के सात मुकाबले
Tue, 29 Sep 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट खिलाड़ी। संवाद
बावल। कस्बे के पीएमश्री स्कूल में आयोजित 88वें पांच दिवसीय गांधी जयंती खेल महोत्सव के दूसरे दिन फुटबॉल के सात मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंची टीमों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों में अजीतपुरा ने अहीर कॉलेज को 3-0 से हराया।
तिजारा ने बावल को दो गोल से शिकस्त दी। अलवर ने करोथा और बालावास ने रोहतक की टीम को हराया। वहीं, करोथा ने खोल को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। माजरा ने भी बावल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
कार्यक्रम में एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल समिति के सचिव लाला चौहान ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में फिलहाल करीब 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों की संख्या और बढ़ सकती है। कबड्डी में भी करीब 22 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिवसीय खेल महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल 2 अक्तूबर को होगा। विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। कबड्डी की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
2 अक्तूबर को कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की कुश्तियां होंगी। इसके अलावा लड़के-लड़कियों के लिए जैवलिन थ्रो, खो-खो, दौड़ और बुजुर्ग दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से खिलाड़ी और टीमें हिस्सा ले रही हैं। गांधी जयंती टूर्नामेंट की शुरुआत डालचंद चतुर्वेदी ने की थी।