{"_id":"6a157a33234eab673805fce2","slug":"water-cooler-launched-at-bus-stand-passengers-will-get-relief-rewari-news-c-198-1-rew1001-239102-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बस स्टैंड पर वाटर कूलर का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बस स्टैंड पर वाटर कूलर का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी राहत
Tue, 26 May 2026 04:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 May 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ करते महाप्रबंधक निरंजन कुमार। स्रोत: परिचालक
रेवाड़ी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बस स्टैंड पर परिचालक प्रवीन ने पिता जगदीश प्रसाद की पुण्य स्मृति में वाटर कूलर लगवाया। इससे यात्रियों को अब ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
वाटर कूलर का शुभारंभ महाप्रबंधक निरंजन कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने परिचालक प्रवीन की पहल की सराहना की। कहा कि समाज के लोगों को भी जनहित के ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।
परिचालक प्रवीन ने बताया कि उन्होंने पिता की स्मृति को जीवित रखने और लोगों की सेवा के उद्देश्य से यह वाटर कूलर लगवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इससे उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है।