फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water again released from Bhiwadi to Dharuhera, soil poured on ramp to stop it

Rewari News: भिवाड़ी से धारूहेड़ा में फिर छोड़ा पानी, रोकने के लिए रैंप पर डाली गई मिट्टी

Fri, 30 Aug 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Water again released from Bhiwadi to Dharuhera, soil poured on ramp to stop it
फोटो: 16रेवाड़ी। धारूहेड़ा में ​भिवाड़ी की तरफ से आए पानी को रूकवाने के लिए मलबा डलवाते नपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर वीरवार को विवाद खड़ा हो गया। किसी अनजान व्यक्ति ने भिवाड़ी में भरे पानी की निकासी के लिए धारूहेड़ा का नाला खोल दिया। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पानी रोकने के लिए सीमा पर बने रैंप पर मिट्टी डलवा दी।
पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने भिवाड़ी का पानी धारूहेड़ा में छोड़ा। मौजूदा समय में भिवाड़ी पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। इसके कारण आना-जाना पूर्ण रूप से बाधित हो चुका है। अलवर बाईपास पर जलभराव हो चुका है जिससे पैदल चलना मुश्किल है। सीमा पर बनाया गए रैंप की ऊंचाई भी काफी कम हो चुकी है। यही कारण रहा कि वीरवार को मौके की गंभीरता को देखते हुए रैंप पर फिर से मिट्टी डलवा दी गई है, ताकि धारूहेड़ा के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। फिलहाल सीमा पर हो रहे जलभराव का अभी तक स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन


11 अगस्त को अलवर बाईपास पर बाबा बालकनाथ एक दुकान का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। मौके पर नपा चेयरमैन कंवर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान बाबा बालकनाथ ने भिवाड़ी के लोगों की समस्या को देखते हुए कंवर सिंह को बताया था कि उद्योगों के दूषित पानी एसटीपी से साफ किया जा रहा है। कम से कम बरसात का पानी धारूहेड़ा की ओर निकालने का रास्ता दिया जाए, ताकि लोगों को इससे राहत मिल सके। तिजारा के विधायक बाबा बालकनाथ ने धारूहेड़ा नपा चेयरमैन कंवर सिंह से राजस्थान का पानी धारूहेड़ा में लेने के लिए कहा था लेकिन चेयरमैन ने बाबा को जवाब देते हुए कहा था कि बाबा इस पानी को राजस्थान में ही रहने दें। इसकी निकासी के लिए कदम उठाया जाए ताकि दोनों ओर के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम मनोहर लाल भी देखने पहुंचे थे रैंप

पिछले वर्ष 30 जुलाई को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अलवर और रेवाड़ी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्हें दूषित पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था। राजस्थान के अफसरों ने इस पानी के समाधान के लिए कदम नहीं उठाए। सीएम ने दूषित पानी और रैंप का भी जायजा लिया था। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी घुसने की करीब दो दशक पुरानी शिकायत है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा धारूहेड़ा-भिवाड़ी के बीच सीमा में एक रैंप बनाया था। तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ पिछले वर्ष नवंबर माह में रैंप को तोड़ने के लिए पहुंचे थे।


वर्जन:
वीरवार को जानकारी मिली थी भिवाड़ी से धारूहेड़ा में पानी छोड़ा जा रहा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो ऐसा ही हो रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। साथ में रैंप को ऊंचा करने के लिए मिट्टी डलवाई गई है।- कंवर सिंह, चेयरमैन, धारूहेड़ा नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed