{"_id":"676709fc4d0c43f08800e919","slug":"was-waiting-for-the-vehicle-lost-his-life-due-to-collision-with-pickup-rewari-news-c-198-1-rew1001-213079-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन का कर रहा था इंतजार, पिकअप की टक्कर से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन का कर रहा था इंतजार, पिकअप की टक्कर से गई जान
Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बस अड्डा खोरी के पास वाहन का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के गांव नरवर निवासी करण के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अजमेर के गांव नरवर निवासी भल्लाराम ने बताया कि वह बस अड्डा खोरी के पास रहता है। उसके साथ उनका पोता करण भी रहता था। उसका भतीजा सेठी व पोता करण दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास निजी काम से रेवाड़ी शहर जाने के लिए बस अड्डा खोरी के पास खड़े थे। तभी एक सामने से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई और उसने पोते करण को सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर में करण गंभीर रूप से घायल हो गया। भल्लाराम के मुताबिक करण को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में पहुंचने पर चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया। भल्लाराम का कहना है कि जिस पिकअप गाड़ी से टक्कर हुई थी, उसका नंबर तो पता चल चुका है। मगर अभी तक चालक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -
निवेश के नाम पर महिला से 96 हजार रुपये की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक महिला के साथ करीब 96 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में आकेड़ा निवासी प्रीति यादव ने बताया कि उसने अपना एक खाता भिवाड़ी के निजी बैंक में खुलवाया हुआ है। उसे इंस्टाग्राम पर एक टेलीग्राम लिंक मिला था, जिसमें वर्क फ्रॉम होम के बदले में पैसे देने की बात कही गई थी। उस लिंक के माध्यम से टेलीग्राम पर मैसेज आते थे। उसमें लिंक ओपन करके स्क्रीनशॉट लेकर वापस भेजने का कार्य था। पीड़िता के मुताबिक इसके बदले में 100 रुपये मिलते थे। उसके बाद 1000 देकर इन्वेस्टमेंट किया, जिससे लाभ मिलना शुरू हुआ। पीड़ित के मुताबिक एक बार बताया गया कि 10 हजार रुपये इन्वेस्टमेंट करने पर ज्यादा राशि मिलेगी। धीरे-धीरे करते हुए कई बार में करीब 96 हजार रुपये शातिर के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित महिला का कहना है कि बाद में उसका अकाउंट बंद कर दिया गया। फिर मालूम चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हुई है। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला ने बताया कि उसने साइबर पोर्टल 1930 पर भी शिकायत की थी, मगर किसी प्रकार की कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर ली है।