फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Warning of a major agitation from December 10 if the price difference and compensation amount is not received

Rewari News: भावांतर और क्षति-पूर्ति राशि न मिलने पर 10 दिसंबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tue, 02 Dec 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Warning of a major agitation from December 10 if the price difference and compensation amount is not received
डीसी को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक महिला उपाध्यक्ष मनीषा यादव की अध्यक्षता में किसान भवन में संपन्न हुई। इसमें जिले भर के किसान नेता शामिल हुए। बैठक के बाद संगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि किसानों को अब तक कई योजनाओं की राशि नहीं मिल पाई है, जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भावांतर भरपाई योजना (2023) की राशि आज तक किसानों के खातों में जमा नहीं हुई है। इसी तरह बाजार भावांतर योजना के तहत मिलने वाला भुगतान भी अभी तक जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रधान समय सिंह ने कहा कि क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलने की जानकारी किसानों को ठीक से नहीं दी गई, जिसके कारण कई किसान आवेदन ही नहीं कर पाए। साथ ही वर्ष 2024-25 में ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को 40 प्रतिशत तक नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ यह कहती रहती है कि एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी, लेकिन जमीन पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। किसी भी राजनीतिक दल या नेता ने किसानों की इन गंभीर समस्याओं पर आवाज नहीं उठाई है।

यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 10 दिसंबर तक किसानों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो रेवाड़ी में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, राजकुमार, अशोक कुमार लोहाणा, शीशराम, जगदीश गुर्जर, लोकेश बावल, कुलदीप , मुन्नी बूढ़पुर, ममता यादव सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed