फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Walking on the highway is not without danger, stray animals roam around.

Rewari News: हाईवे पर चलना खतरे से खाली नहीं, विचरण करते हैं लावारिस पशु

Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Walking on the highway is not without danger, stray animals roam around.
रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे-15 भाड़ावास ओवरब्रिज पर रात के समय घूम रही गाय। संवाद
रेवाड़ी। शहर से लेकर हाईवे तक लावारिस पशुओं के विचरण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले से गुजरते राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर हमेशा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे-15 पर झुंड में घूमते पशुओं का दृश्य आम हो गया है। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वाहन के सामने अचानक लावारिस पशु के आने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 और रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर भी वाहन चालकों को हादसे का डर सताता रहता है। शाहजहांपुर स्टेट हाईवे करीब 21 किलोमीटर लंबा है और हरियाणा को राजस्थान से जोड़ता है। मार्ग पर रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

भाड़ावास ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण तेज रफ्तार वाहन के सामने पशु झुंड में घूमते हैं और उन्हें समय रहते देखा नहीं गया तो हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। कई बार इस मार्ग पर हादसे भी हो चुके हैं। इनमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं जबकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक इस समस्या को गंभीरता से हल करने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़क पर घूमते पशु न केवल वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ाते हैं बल्कि राहगीरों और पैदल यात्रियों के लिए भी जोखिम पैदा कर रहे हैं।

-----------

ट्रैफिक कम होने पर पशु आ जाते हैं सड़कों पर

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48, धारूहेड़ा क्षेत्र और रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर पशु अक्सर घूमते दिखते हैं। मार्ग अधिक व्यस्त रहने की वजह से यहां पर पशु रात में ही निकलते हैं। पशुओं को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। जयसिंहपुरा बॉर्डर से कसोला चौक तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे एनएच-48 के हिस्से में पशु अक्सर सड़क पर आ जाते है। रात में खतरा काफी बढ़ जाता है।
धारूहेड़ा क्षेत्र में कापड़ीवास से साहबी बैराज तक करीब 7 किलोमीटर मार्ग पर लावारिस पशु अक्सर देखने को मिलते है। इनको हाइवे से रोकने के कोई इंतजाम नहीं है।

------------
नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ था हादसा

17 नवंबर को दिल्ली जयपुर हाईवे पर नीलगाय को बचाने के चक्कर में कसोला चौक के पास अलसुबह एक कार में अचानक आग लग गई थी। हादसा उस समय हुआ जब गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी रोहित कार से जयपुर में होने वाली मीटिंग के लिए जा रहे थे। रोहित ने टक्कर के बाद गाड़ी का नियंत्रित किया। इसके बाद बाहर निकलकर स्थिति समझने की कोशिश की। तभी कार के बोनट से तेज लपटें निकलने लगीं। कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई थी।

----------

पशुओं को हाईवे पर आने से रोकने के लिए प्रबंध किए गए हैं। संभावित जगहों को कवर किया गया है। यदि कहीं पर लावारिस पशु दिखाई देंगे तो उन्हें रास्ते से हटाया जाएगा।-योगेश, एनएचएआई अधिकारी

---------
लावारिस पशुओं को लेकर अभियान निरंतर चलता रहता है। काफी पशुओं को पकड़ा भी गया है। जहां पर ज्यादा लावारिस पशु हैं वहां से गोशाला भेजा जाएगा।- पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद

रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे-15 भाड़ावास ओवरब्रिज पर रात के समय घूम रही गाय। संवाद

रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे-15 भाड़ावास ओवरब्रिज पर रात के समय घूम रही गाय। संवाद

रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे-15 भाड़ावास ओवरब्रिज पर रात के समय घूम रही गाय। संवाद

रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे-15 भाड़ावास ओवरब्रिज पर रात के समय घूम रही गाय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed