फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   voting calculation today % administration do final reharshal

मतगणना आज: प्रशासन ने की फाइनल ट्रेनिंग

Thu, 28 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 28 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
voting calculation today % administration do final reharshal
पंचायती राज संस्थाओं के 5वें आम चुनाव के तहत जिला के पांचों खंडों के जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों के मतों की गणना बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी में होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में मतगणना स्टाफ को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


उपायुक्त डा. यश गर्ग ने मतगणना स्थल का दौरा करते हुए बुधवार को बताया कि सभी खंडों के जिला परिषद व पंचायत समितियों के उम्मीदवारों के मतों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना स्थल पर सभी प्रबंध पुख्ता करने तथा मतगणना केंद्रों में सुरक्षा प्रबंध जैसे चारदीवारी करना, पुलिस सुरक्षा आदि पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के मतगणना केंद्रों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसडीएम रेवाड़ी कैप्टन मनोज कुमार, एसडीएम कोसली निर्मल नागर, नगराधीश बीबी गोगिया, जिला राजस्व अधिकारी पीडी शर्मा, डीडीपीओ अमरचंद कौशिक, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता सहित मतगणना से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मतदान से मतगणना का काम ज्यादा संवेदनशील
डीसी ने कहा कि चुनाव में जितना संदेवनशील कार्य मतदान कराने का होता है उससे भी ज्यादा संवेदनशील कार्य मतगणना का होता है। इसलिए मतगणना कार्य में लगे माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक अपना कार्य पूरी सावधानी व चौकसी से करें ताकि मतगणना में कोई गलती न हो। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को कहा कि मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के एजेंटों से भी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करवाना सुनिश्चित करें ताकि मतगणना में बाधा न आए।
---------
कर्मचारियों को सात बजे पहुंचने के आदेश
मतगणना से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों के सुबह 7 बजे पहुंचने और पहचान पत्र साथ में लेने के आदेश भी उपायुक्त ने सभी को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना सुपरवाइजर मतगणना से संबंधित आंकड़े निर्धारित फार्मेट में भरकर उसका माइक्रो आब्जर्वर शीट के साथ मिलाएं। मतगणना के दौरान टोटल या वोट देखने की गलती नहीं होनी चाहिए। मतगणना अधिकारी मतगणना स्थल पर पैन, पेंसिल, बेल्ट, मोबाइल फोन, कैमरा, अंगूठी, घड़ी, कड़ा आदि पहनकर या लेकर नहीं आएंगे।


-मतगणना एजेंटों को साफ दिखे डिस्प्ले बोर्ड
मतणना के दौरान डिस्पले बोर्ड मतगणना एजेंटों को मतगणना के आंकडे़ साफ दिखाई दें। उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी भी ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी या अन्य समस्या आती है तो मशीन संबंधित तकनीकी कर्मचारी को बुलाकर ठीक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed