फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voters-in-Q app will be used for the first time in elections

Rewari News: चुनाव में पहली बार होगा वोटर्स-इन-क्यू एप का इस्तेमाल

Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
Voters-in-Q app will be used for the first time in elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एनआईसी हरियाणा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए वोटर्स-इन-क्यू एप और ईक्यूएमएसएचआरवाई डाट एनआईसी डाट इन के नाम से वेबसाइट तैयार की है। इसके जरिये मतदाता पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार के बारे में जानकारी ले सकेंगे। साथ ही कतार नहीं लगने की जानकारी होने पर आसानी से जाकर मतदान कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने एनआईसी द्वारा बनाए गए इस एप को स्वीकृति प्रदान की है। इस एप को वोटर्स-इन-क्यू का नाम दिया गया है। इसी एप की ईक्यूएमएसएचआरवाई डाट एनआईसी डाट इन के नाम से वेबसाइट भी बनाई गई है। इस एप का इस्तेमाल ढाई दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में ही किया जा सकता है। मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेंगे तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में यह बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इस एप और वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। प्रारंभिक ट्रायल के रूप में अभी रेवाड़ी सहित गुरूग्राम, रोहतक, बहादुरगढ़, कैथल, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, बडख़ल, पंचकूला, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, यमुनानगर, थानेसर, करनाल, पानीपत और सोनीपत हलका में वोटर्स-इन-क्यू ऐप को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed