फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voters are being motivated to vote

Rewari News: मतदाताओं को वोट डालने के लिए किया जा रहा प्रेरित

Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Voters are being motivated to vote
रेवाड़ी। ‘सुण ल्यो भाई सारे मतदाताओं, वोट डाल कै आणा सै, अपणे हाथां तै थमनै भारत का भाग्य बनाना सै...’ सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग की प्रचार टीम के कलाकारों द्वारा लोकगीतों और भजनों का प्रयोग स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन रेवाड़ी और विभाग की ओर से विभिन्न प्रचार माध्यमों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को वोट डालने के प्रति उत्साहित किया जा रहा है। एडीसी अनुपमा अंजलि बतौर नोडल अधिकारी गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र तथा रोहतक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं।
विज्ञापन

चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed