फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vote making work started in the district

जिले में शुरू हुआ वोट बनाने का कार्य

Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vote making work started in the district
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों रेवाड़ी, बावल व कोसली की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है जो 30 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में 18 साल से अधिक आयु के लोगों का वोट बनाने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 1 दिसंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची देखने के उपरांत कोई भी व्यक्ति वोट बनवाने, वोट कटवाने या शुद्धि करवाने के लिए अपना फार्म भरकर दे सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर 30 नवंबर तक सभी बीएलओज मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति उक्त केंद्रों पर पहुंचकर निर्धारित आयु के प्रमाण पत्रों सहित वोट बनवा सकता है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 30 नवंबर तक प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल खुलवाना सुनिश्चित करें, ताकि योग्य पात्र व्यक्ति के वोट बनाए जा सकें । इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थाओं में भी विद्यार्थियों के वोट बनाए जाने सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 और 14 27 व 28 नवंबर को निर्वाचन विभाग की ओर से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन अवकाश के दिनों में भी बीएलओ सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed