{"_id":"69bc4521d46921162a0215a4","slug":"volunteers-gave-the-message-of-cleanliness-rewari-news-c-198-1-rew1001-235318-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वयंसेवकों ने दिया सफाई का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वयंसेवकों ने दिया सफाई का संदेश
Fri, 20 Mar 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
आईजीयू में एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया।
शिविर के अंतिम दिनों में शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।स्वयंसेवकों ने स्वर्ग लोक आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया।
व्याख्यान में डॉ. विक्रांत कौशल ने खाद्य संसाधनों की कमी और नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। तुर्कियावास गांव में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश दिया।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समापन समारोह में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एनएसएस को विद्यार्थियों में सेवा भाव और अनुशासन विकसित करने वाला मंच बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संचालन और आयोजन डॉ. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। अंत में सभी ने समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।