फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vistarak spokespersons protested by shouting slogans

विस्तारक प्रवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vistarak spokespersons protested by shouting slogans
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत विस्तारक प्रवक्ताओं (एक्सटेंशन लेक्चरर्स) ने विभिन्न मांगों को लेकर वीरवार को रोष प्रकट करते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। साथ ही वे एक मार्च को विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लंबित मांगों को लेकर और पंचकूला में अनशनरत लेक्चरर्स के समर्थन में सरकार की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरियाणा सरकार ने एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मांगों की ओर जल्द ध्यान नहीं दिया तो एक मार्च को विधानसभा घेराव किया जाएगा। दस साल से सेवारत होने के बावजूद रोजगार सुरक्षा नहीं मिलने पर सरकार से गुहार लगाई है। इससे पहले एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने अपनी मांगों में पिछले दस सालों से कार्यरत होने के बाद रोजगार सुरक्षित नहीं है। उन्होंने 14 हजार अनुबंधित शिक्षकों की तरह एक्सटेंशन लेक्चरर्स को 58 साल तक रोजगार सुरक्षा, महंगाई भत्ता, वार्षिक वृद्धि देने के साथ गेस्ट टीचर्स की तरह अलग से सेवा नियम बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रधान शर्मिला यादव, शैली, पूजा ग्रोवर, सुदेश देवी, रेखा यादव, सावित्री, निशा कादियान, ज्योति, सरला, सुमन, निशा, गायत्री, सुनीता, शिप्रा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed