{"_id":"658dc3bc64b89bea9b0e9a87","slug":"visibility-20-meters-relief-due-to-sunshine-during-the-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-8018-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दृश्यता 20 मीटर, दिन में धूप निकलने पर मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दृश्यता 20 मीटर, दिन में धूप निकलने पर मिली राहत
Fri, 29 Dec 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले का मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। वीरवार को दृश्यता 20 मीटर के आसपास रही। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद ठंड से राहत मिली। दूसरी तरफ वीरवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस किया गया है।
फिलहाल दिन के तापमान में अब गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वीरवार को चार डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम बदलने की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। साथ ही सम्पूर्ण इलाके में पिछले चार दिनों से सुबह के दौरान कोहरा अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। लगातार कोहरे का शिकंजा कसता जा रहा है। कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे की वजह से सम्पूर्ण इलाके में दृश्यता 10 से 20 मीटर बनीं हुई हैं। परिवहन के साधन रेंगने को मजबूर हो गए हैं। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है।
फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ इलाके से आगे निकल चुका है, एक बार फिर से हवाओं की दिशा उत्तरी हो जाएगी जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही साथ एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर रात्रि को सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बदलते मौसम की वजह से वायरल के मरीजों की बढ़ रही संख्या
दूसरी तरफ मौसम का मिजाज बदलने की वजह से अब अस्पताल में वायरल के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। तापमान में उतार चढ़ाव होने की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। यह सबसे ज्यादा बच्चों और उम्र दराज लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अस्पतालों में आने वाले करीब 40 प्रतिशत लोग वायरल बुखार से ग्रस्त हैं। वीरवार को 1200 के करीब ओपीडी दर्ज हुई है, जिसमें से 350 से 400 मरीज सर्दी, खांसी, जुखाम के दर्ज हुए हैं। 80 से 100 मरीज छोटे बच्चे थे, उन्हें भी सर्दी, खांसी और जुखाम की शिकायत थी। लोगों को आंखों में रूखापन, आंखों से पानी आना व अन्य शिकायतें हो रही है। चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह दी है।
बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें
चिकित्सकों के मुताबिक खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचें और घर और आसपास सफाई रखें। जिससे मच्छर न पनपें। ठंडी चीजों का सेवन न करें क्योंकि इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। ठंडे पानी को भी नहीं पीना चाहिए। पानी को हल्का गर्म करके ही पीना लाभदायक है। घर से बाहर निकलें तो सर्दी के कपड़े पहन कर ही निकलें।
छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
ठंड के कपड़ों का उपयोग जरूर करें ताकि वायरल से बचा जा सके। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
-डॉक्टर अशोक, डिप्टी सीएमओ