फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vishal was on the radar of investigating agencies since the year 2022

Rewari News: विशाल साल 2022 से था जांच एजेंसियों की रडार पर

Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vishal was on the radar of investigating agencies since the year 2022
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार विशाल यादव अचानक खुफिया एजेंसियों की रडार पर नहीं आया, बल्कि एजेंसियों की साल 2022 से विशाल पर नजर थी। साल 2022 में जासूसी के आरोप में प्रिया शर्मा नाम की आईडी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
उस प्रोफाइल की जांच की गई तो विशाल यादव भी फ्रेंड लिस्ट में मिला। विशाल की प्रोफाइल चेक करने पर पता चला कि वह नौसेना मुख्यालय में क्लर्क है। इसके बाद इंटेलिजेंस ने विशाल पर नजर रखनी शुरू की।
विज्ञापन

पाकिस्तानी जासूस ने प्रिया शर्मा के नाम से विशाल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच नियमित बात होती थी। इसके बाद वे व्हाट्सएप और बाद में टेलीग्राम पर भी बात होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी विष्णुकांत गुप्ता के मुताबिक, विशाल को शुरुआत में मामूली जानकारी के लिए 5 से 6 हजार रुपये का भुगतान किया गया। पाकिस्तानी जासूस ने अधिक पैसे के बदले महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए उकसाया। इसके बाद विशाल ने रक्षा-संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करनी शुरू की।
विशाल के हैं दो बच्चे, पत्नी गई है मायके : आरोपी विशाल के दो बच्चे हैं। विशाल की पत्नी सनाया फिलहाल बच्चों के साथ मायके गई हुई है। घर पर विशाल की मां अकेली रह रही है। परिवार को विशाल की गिरफ्तारी का पता 24 जून को लगा। परिवार का कहना है कि विशाल 16 जून को दिल्ली में ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था।

दिल्ली से निकलते ही राजस्थान इंटेलिजेंस ने उसका पीछा किया और मानेसर में गाड़ी रोककर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया।विशाल यादव की गाड़ी मानेसर में एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed