फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vipin was first in 1600 meters and Gajendra was first in 400 meters.

1600 मीटर में विपिन व 400 मीटर में गजेंद्र रहे प्रथम

Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vipin was first in 1600 meters and Gajendra was first in 400 meters.
कोसली। प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली की ओर से वीरवार को रेजांगला शौर्य दिवस पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए 1600 मी. और 400 मी. दौड़ की गई। खेल का आयोजन राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में किया गया। 1600 मी. दौड़ में विपिन सूर्य अकेडमी बेवल प्रथम रहे सचिन हरियाणा डिफेंस एकेडमी दौगड़ा अहिर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

भारत हरियाणा डिफेंस एकेडमी दौगडा अहिर तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में 400 मीटर दौड़ में गजेंद्र मनेठी झज्जर से प्रथम स्थान पर रहे। विकास दौगड़ा अहिर से द्वितीय स्थान पर रहे। सचिन दौगड़ा अहिर से तीसरे स्थान पर रहे संस्था द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल घीसाराम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा जो चाहे वह कार्य कर सकते हैं। संस्था प्रधान गुरु दयाल सिंह ने संस्था के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने कहा कि संस्था समय समय के ऊपर युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम करवाती रहती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए राकेश लांबा ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

संस्था के महासचिव डॉ. सतवीर इंदौरा ने बताया कि यदि मन में विश्वास हो तो निश्चित रूप से हर युवा आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए डॉ. महावीर सिंह निर्दोष ने भी बच्चों को अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग कपूर सिंह डीपी, संजय डीपी , नरेंद्र सिंह पीटीआई ने किया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मीनारायण, एएल यादव, सूबेदार राजसिंह, दयानंद आर्य, सतपाल सिंह, संदीप सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed