Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vinod from Nimoth won a gold medal at the State Bench Press Championship.

Rewari News: स्टेट बेंच प्रेस चैंपियनशिप में निमोठ के विनोद ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vinod from Nimoth won a gold medal at the State Bench Press Championship.
डहीना। गांव निमोठ निवासी विनोद कुमार ने फरीदाबाद में आयोजित हरियाणा स्टेट बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 14 नवंबर को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में विनोद कुमार ने मास्टर वर्ग के 83 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच विनोद कुमार ने बेहतरीन तकनीक, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों ने उन्हें स्वर्ण पदक का विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

विनोद कुमार की इस उपलब्धि से गांव निमोठ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद की इस उपलब्धि पर उनके पिता जगदीशचंद्र को भी ग्रामीणों और परिचितों ने बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनोद कुमार भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed