Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Families of martyrs to be honored today on Rezang La Valour Day

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस पर आज शहीद परिवारों का होगा सम्मान

Tue, 17 Nov 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Families of martyrs to be honored today on Rezang La Valour Day
रेजांगला शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। रेजांगला शौर्य दिवस की 64वीं वर्षगांठ पर बुधवार को स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर आयोजित होने वाले समारोह में शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर), रेजांगला शौर्य समिति और रेजांगला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे वैदिक आश्रम की टीम महात्मा यश देव के सानिध्य में हवन से करेगी। सुबह 10 बजे युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 28वीं आईटीबीपी बटालियन की टुकड़ी सलामी गार्ड पेश करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद शहीद परिवार सम्मान समारोह होगा। वीर नारियां मुख्य अतिथि रहेंगी। रेजांगला युद्ध के जीवित जांबाज सेना मेडल विजेता निहाल सिंह, कप्तान रामचंद्र और हवलदार गजे सिंह और 1971 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता चमन सिंह यादव विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, उपायुक्त अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
समारोह में रश्मि यादव छात्रवृत्ति के तहत दिव्या और भारती को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इंदिरा यादव स्मृति छात्रवृत्ति तीन छात्राओं दिव्या, जश्नदीप कौर और दीपिका मेघवाल को मिलेगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला हॉकी अंडर-17 में रजत पदक जीतने वाली कंवाली की दीपिका, ज्योति, रिंकी और रिमी यादव तथा हैंडबॉल खिलाड़ी रानी सोनी को रेजांगला शौर्य सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed