Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Night temperature drops by four degrees; Tuesday was the coldest day of the season.

Rewari News: चार डिग्री गिरा रात का तापमान, मंगलवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन

Tue, 17 Nov 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Night temperature drops by four degrees; Tuesday was the coldest day of the season.
सुबह के समय सर्दी के कपड़े पहनकर निकलते लोग। संवाद
रेवाड़ी। जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट से सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। मंगलवार को इस सीजन का अब तक का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई 137 रहा, जबकि सोमवार को यह 161 दर्ज किया गया था। एक्यूआई में गिरावट से प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 21 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती हैं। इसके प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी छा सकती है। आगामी दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट और सुबह धुंध के कारण ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। ऐसे में सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed