फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers were made aware about drug abuse

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about drug abuse
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव अहमदपुर और भूरियावास में रविवार को ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा करने वाले युवा का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेल पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं।

ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed