फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers were informed about the adverse effects of substance abuse.

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers were informed about the adverse effects of substance abuse.
लोगों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को गांव जीवड़ा और पाल्हावास में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और युवाओं को पढ़ाई, खेल व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। ग्रामीणों से संदिग्ध नशा गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया गया। नशे की बिक्री या सेवन की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। टीम ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। आपात स्थिति में 112 पर सूचना देने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed