फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers welcomed the Martyrs' Honor Walk

Rewari News: शहीद सम्मान पैदल यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sat, 07 Mar 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers welcomed the Martyrs' Honor Walk
शहीद सम्मान पैदल यात्रा का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : समिति - फोटो : शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में नागरिक अस्पताल को शिफ्ट करने की मांग को लेकर चल रहे ग्रामीणों के धरने के 264वें दिन शनिवार सुबह विशेष कार्यक्रम देखने को मिला। राजस्थान के चूरू से दिल्ली के इंडिया गेट तक निकाली जा रही शहीद सम्मान पैदल यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यह पैदल यात्रा झज्जर के निवासी राहुल चाहर और मोनिका के दो पुत्रों 9 वर्षीय सन्नू और 7 वर्षीय मन्नू द्वारा निकाली जा रही है। दोनों बच्चों ने 3 मार्च को चूरू से यात्रा शुरू की थी जो 8 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट पर समाप्त होगी। जनवरी में दोनों बच्चे रामगढ़ भगवानपुर के धरना स्थल की मिट्टी को प्रणाम कर चूरू जिले के करीब 130 गांवों में गए और शहीदों के गांवों से पवित्र मिट्टी एकत्रित की। इसके बाद 3 मार्च से उस पावन मिट्टी को कलश में लेकर पैदल यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

इस पैदल यात्रा में गोसेवक मोहित खान और धावक अंकुर भी शामिल हैं। अंकुर इससे पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी 49 दिन 4 घंटे में दौड़कर पूरी कर चुके हैं। पैदल यात्रियों के आगे बढ़ने के बाद धरना स्थल पर आंदोलन की कार्यवाही रोज की तरह जारी रही। धरने की अध्यक्षता राव रामेश्वर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed