फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers troubled by the problem of electricity and water jammed, sloganeering

बिजली-पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम, की नारेबाजी

Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by the problem of electricity and water jammed, sloganeering
गांव रामगढ़ में जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रामगढ़ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली-पानी की समस्या को लेकर करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि कई दिनों से उनके गांव में बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने सड़क पर उतरने का फैसला किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक नहीं सुनी। इसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ के आश्वासन के डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। बिजली न होने के कारण गांव में पेयजल का संकट भी गहरा गया है। बिजली-पानी की समस्या को लेकर वह कई बार संबंधित विभागों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे प्रदर्शनकारी
सड़क जाम करने की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद जौनावास पॉवर हाउस के एसडीओ आशिष मित्तल मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाया। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और गांव में बिजली भी सुचारु हो गई। सड़क जाम होने के कारण मीरपुर रोड पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस द्वारा वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया।

----------
कोट
ग्रामीणों को समझाकर जाम खोलवा दिया गया है। साथ ही गांव की बिजली आपूर्ति भी सुचारु करा दी गई है। गांव में जर्जर केबल बदलने के कार्य के चलते 3 घंटे से बिजली नहीं थी। पिछले दिनों भी बारिश के कारण बिजली के तारों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित चली गई थी, जिसे दो से तीन घंटे में सुचारु कर दिया गया था। अब ग्रामीणों की मांग है कि गांव में एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। मांग को देखते हुए ग्रामीणों से लिखित में शिकायत देने को कहा गया है।
- आशीष मित्तल, एसडीओ, जोनावास पॉवर हाउस, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed