{"_id":"65e21e28c20f983e190f4732","slug":"villagers-troubled-by-dirty-water-no-solution-available-rewari-news-c-198-1-rew1003-201456-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, नहीं हो रहा समाधान
Fri, 01 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
डहीना। गांव ढाणी शोभा में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास, रामानंद ,सुरेश, घनश्याम, रविन्द्र, संदीप, मोनू, राजवीर, धर्मवीर ने बताया कि पिछले करीब सात माह से गलियों का गंदा पानी एकत्रित होने से लोगाें को आने जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत से लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। कीचड़ व गंदे पानी में हमेशा अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। इस पर भाजपा खोल ब्लॉक एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकिशन ने बताया कि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द ही गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई है। ढाणी शोभा की सरपंच कमला देवी ने बताया कि गंदा पानी एकत्रित होने की शिकायत मिली है। पानी निकासी के लिए पंचायती जमीन नहीं है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बैठक कर गंदे पानी की निकासी का समाधान करवाने का प्रयास करेगी।