फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers threatened to picket if the owner of the power plant was not arrested

पावर प्लांट के मालिक की जल्द हो गिरफ्तारी वर्ना...धरने पर बैठेंगे ग्रामीण

Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers threatened to picket if the owner of the power plant was not arrested
कोसली। गांव खुर्शीद नगर में 3 जून को बॉयो गैस आधारित पावर प्लांट में ब्वायलर की लपट से झुलसने से पांच लोगों की मौत मामले में प्लांट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। साथ ही प्लांट मालिक की गिरफ्तारी न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस विषय में बनी दस सदस्यीय कमेटी के सदस्य पूर्व पंच सुरेंद्र ने बताया कि हादसे में चार दिन पूर्व गांव भड़ंगी के संजय की मौत होने पर विरोध जता रहे ग्रामीणों को पुलिस चौकी नाहड़ के प्रभारी जगदीश चंद्र ने यह आश्वासन दिया था कि 48 घंटे में प्लांट मालिक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी मगर अब 72 घंटे बीत चुके हैं मगर प्लांट मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी ना होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अगले दो दिन में प्लांट मालिक की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कोसली इलाके के लोग नाहड़ पुलिस चौकी के सामने शांतिपूर्ण धरने पर बैठ जाएंगे। इस हादसे में कोसली क्षेत्र के नरेंद्र मुमताजपुर और संजय भडंगी के साथ गुजरात के तीन अन्य लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद कोसली पुलिस ने प्लांट मालिक खुर्शीद नगर निवासी राजपाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। तब पांच गांवों के लोगों ने नरेंद्र का शव इस प्लांट के सामने रखकर धरना दिया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम होशियार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि प्लांट मालिक की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

-
संबंधित प्लांट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है। प्रयास जारी है।- मुकेश कुमार डीएसपी कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed