{"_id":"635c254e52a8f202d3753e88","slug":"villagers-of-village-khijuri-unanimously-elected-gram-panchayat-rewari-news-rtk6619965171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की अनूठी मिशाल:: गांव खिजूरी ने ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से किया ग्राम पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की अनूठी मिशाल:: गांव खिजूरी ने ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से किया ग्राम पंचायत चुनाव
विज्ञापन
बावल। पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को आखिर दिन था। बावल विकास खंड के खिजूरी गांव में ग्रामीणों ने मिसाल कायम की है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति बनाकर नामांकन के अंतिम दिन सरपंच और सभी आठ वार्डों में पंच पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किए। हालांकि निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिकारिक रूप से अभी निर्विरोध ग्राम पंचायत की घोषणा नहीं की गई है।
गांव खिजूरी में पहली बार सर्वसम्मति से पंचायत का गठन किया गया है। यहां की करीब 2000 लोगों की आबादी एवं 1036 मतदाता हैं। गांव के ग्रामीणों ने पहले पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए पंचायत की थी, फिर पंचायत में ही लोगों ने सरपंच और पंच के लिए सहमति की बात शुरू की। गांव में एक नाम पर सर्वसम्मति बन गई। ग्रामीणों ने सत्यप्रकाश के नाम पर सरपंच पद के लिए सर्वसम्मति बनाई है। वहीं चरण सिंह, मीना कुमारी, मनीष, भीम सिंह, उर्मिला, उर्मिला व विनय चौपडा के नाम पर पंच पद के लिए सहमति बनाई गई है। अब ग्राम पंचायत को सरकार की ओर विकास कार्य के लिए मिलने वाली 11 लाख रुपये की राशि भी मिल पाएगी।
सत्यप्रकाश ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। गांव की सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। वहीं गांव में पीने के पानी, गंदे पानी की निकासी व कच्चे पड़े रास्तों को निर्माण कराना प्राथमिकता रहेगी। सभी ग्रामीणों की सहमति से ही गांव को विकास की प्रगति पर लेकर चलूंगा।