फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers continue their protest for the hospital.

Rewari News: अस्पताल के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Mon, 20 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers continue their protest for the hospital.
रेवाड़ी। भगवानपुर गांव में 200 बेड के नागरिक अस्पताल का निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना रविवार को 125वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की।
विज्ञापन

रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति ने इस अवसर पर हरियाणा सरकार और प्रशासन से नाराजगी जताई। समिति ने कहा कि धरने को 125 दिन होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और जमीन लेने के बावजूद भी अस्पताल निर्माण के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने बैठक के बाद सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 26 अक्तूबर तक रामगढ़ भगवानपुर की पंचायती जमीन पर 200 बेड के नागरिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा नहीं की गई तो 27 अक्तूबर से धरना स्थल पर 24 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने कहा कि वे न्याय और जनहित की इस लड़ाई में हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed