{"_id":"6927521551427990df020a17","slug":"villagers-blocked-the-road-to-stop-the-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-229520-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हादसा रोकने के लिए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हादसा रोकने के लिए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
Thu, 27 Nov 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते अधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के बाईपास स्थित कालूवास गांव चौक पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पांच दिन पहले हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दिल्ली ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय वरुण यादव की इलाज के दौरान मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।
हादसे के बाद से ही स्थानीय लोग लगातार प्रशासन को चेताते रहे लेकिन जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वरुण यादव दिल्ली में ईएसआईसी में तैनात थे और कुछ दिन ड्यूटी के बाद घर लौटे थे। हादसे वाले दिन वे बाईपास पर स्थित कालूवास चौक को पार करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वरुण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। वरुण की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी रेवाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी सीटीएम जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चौक पर लाइटें, सीसीटीवी कैमरे तथा स्पीड ब्रेकर जल्द ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा चौक पर सर्कल बनाने की मांग को लेकर तीन दिन के भीतर सरकार को प्रस्ताव भेजने का भरोसा भी दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि वे आने वाले दिनों में प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
इंसेट
चौक पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि चौक पर सड़क सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। न लाइटें, न स्पीड ब्रेकर और न ही कोई सीसीटीवी कैमरे। तेज रफ्तार वाहन आए दिन यहां दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी स्थिति सुधारने में लापरवाही बरतते रहे। सरपंच सोनू ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें भेजी गईं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस बार भी गंभीरता नहीं दिखाता तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे।
-- -- -- -- -- -