फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers are being made aware under the sustainability and Sujalam campaign, the campaign will run for 100 days

स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, 100 दिन चलेगा अभियान

Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers are being made aware under the sustainability and Sujalam campaign, the campaign will run for 100 days
गांवों में ओडीएफ प्लस के स्थायित्व को सुनिश्चित करने, गलियों में भरे गंदे पानी की निकासी की समस्या का निपटान सुनिश्चित करने, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 100 दिन का स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी गांवों में भी सुजलाम अभियान चलाया जा रहा है, जो 100 दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत गांवों में गंदे पानी का प्रबंधन करने के लिए अधिक से अधिक सोखता गड्ढे बनवाने के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गलियों में दूषित पानी एकत्रित न हो। भूजल को रिचार्ज भी किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिन गांवों में सोखता गड्ढे बनवाए गए हैं उनमें दूषित पानी एकत्रित नहीं होगा। इससे ग्रामीणों को गलियों में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। साथ उस पानी से भूजल रिचार्ज करने में भी सहायता मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि लोग सोखता गड्ढे मनरेगा से बनवा सकते हैं। इससे उनको दूषित पानी से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed