फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers angry over water shortage, block Pataudi road

Rewari News: पानी की किल्लत पर भड़के ग्रामीण, पटौदी मार्ग पर लगाया जाम

Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over water shortage, block Pataudi road
फोटो : 27पानी की किल्लत को लेकर पटौदी-कोसली मार्ग पर प्रदर्शन करते अहमदपुर के ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। पेयजल की किल्लत को लेकर शनिवार को अहमदपुर गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पटौदी-कोसली मार्ग पर अहमदपुर गांव के पास जाम लगा दिया जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5-6 वर्षों से गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। पांच दिन में केवल एक बार पानी की सप्लाई होती है और वह भी बेहद कम समय के लिए दी जाती है। जो पानी सप्लाई में आता है, वह इतना मटमैला होता है और पीने लायक नहीं होता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गर्मियों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। गर्मी में पानी का ना मिलना दुखदाई है। ग्रामीणों ने बताया कि भूजल खारा है। कोसली थाना पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। महिलाओं का कहना है कि पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। रात में जागकर पानी भरना पड़ता है। लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं। खाना बनाने के लिए भी पानी खरीदना पड़ता है या दूर से लाना पड़ता है।
नहाने-धोने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे, बुजुर्ग और पशु सभी परेशान हैं। प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता है। प्रशासन ने जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। साथ ही टैंकरों की सुविधा देने की बात कही है।

वर्जन:
अहमदपुर में गर्मी में पानी की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए आदेश दिए गए हैं। अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
------------
पानी की परेशानी को लेकर अहमदपुर में लगाए जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया।-कश्मीर सिंह, प्रभारी, थाना कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed