फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Village of freedom fighters 'Ghar' of problems

स्वतंत्रता सेनानियों का गांव लुखी समस्याओं का ‘घर’

Thu, 10 Nov 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Village of freedom fighters 'Ghar' of problems
कोसली। प्रदेश में जब स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र आता है तो जिले के गांव लुखी को सबसे पहले याद किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भी लुखी गांव विकास की बाट जोह रहा है। यह गांव समस्याओं का गुलाम हो चुका है। गांव में पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाआें का अभाव है। पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से 11 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें एसएस बोर्ड के सदस्य से लेकर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर भी चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो व्यक्ति गांव की जरूरी सुविधाओं को पूरा करवाएगा, इस बार उसे ही वोट देकर ग्राम पंचायत की चौधर सौंपी जाएगी। गांव में पीने के पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा को लेकर मुख्य मुद्दा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक स्वतंत्रता सेनानी देने वाले परिवारों के बारे में व गांव लुखी के बारे में ध्यान ही नहीं दिया गया। गांव की आबादी करीब 7 हजार और 3265 मतदाता है। बदहाली का आलम यह है कि स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनवाए गए पार्क तक की सुध नहीं ली जा रही है। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर गलियां तक बदहाल हैं। गांव में पशु अस्पताल से लेकर पीएचसी तक नहीं होने से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। 6 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने पशु अस्पताल शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक यह सुविधा लोगों को नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि 46 लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था, लेकिन गांव में लगे पत्थर पर 39 लोगों के नाम अंकित हैं।
विज्ञापन

वाटर सप्लाई का पानी नहीं पीने योग्य
पूर्व मंत्री की घोषणा के बाद भी गांव में पेयजल के लिए बनाई वाटर सप्लाई में पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है। गांव की अधिकांश फिरनी कच्ची हैं। शिक्षा की अलख जगाने वाले पंडित सोहनलाल आर्य जिसने बेटियों की शिक्षा पर पूर्ण बल दिया और बेटियों को पढ़ाना शुरू किया, लेकिन आज गांव में बेटियों की शिक्षा के लिए भी कुछ विशेष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन स्वतंत्रता सेनानियों को हुई थी दो वर्ष की जेल
वर्ष 1938-39 में देश की आजादी के लिए आंदोलन में भाग लेने के लिए गांव लुखी के करीब एक दर्जन ग्रामीण हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने मान लिया था कि वे जिंदा लौटकर नहीं आएंगे। हैदराबाद में इन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा दो-दो साल की सजा हो गई। दो माह बाद ही हैदराबाद के राजा निजाम ने अपने जन्मदिन पर इन्हें रिहा कर दिया। जब ये ग्रामीण अपने घर लौटे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद इस गांव में देशभक्ति की ऐसी लहर दौड़ी कि गांव का हर ग्रामीण जहां आंदोलन हुआ, बढ़-चढक़र भाग लेने लगे।
नेताजी की याद में बना सुभाष पार्क हुआ बदहाल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में बनवाया सुभाष पार्क बदहाल हो चुका है। सतीश प्रधान, मास्टर महाबीर, चंद्र सिंह, सुरेन्द्र आर्चाय ने बताया कि लुखी गांव राज्य का पहला गांव बन गया जहां सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी हुए। 15 अगस्त व 26 जनवरी को समारोह में यहां के स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को सम्मान दिया जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में स्वतंत्रता सेनानियों ने चंदा एकत्रित करके गांव की एक कनाल पंचायत भूमि पर गत 24 दिसंबर 1998 को स्वतंत्रता सेनानियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का स्मारक बनाया हुआ है जिस पर गांव के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित है। आजाद हिंद फौज के जवान स्व. रामजीलाल यादव ने इस पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करवाई थी।
---
इस बार ऐसा सरपंच चुनना चाहते हैं, जो गांव का विकास करा सके। हमारा गांव प्रदेश में सबसे अधिक स्वतंत्रता सेनानी देने वाला गांव है। उसी प्रकार विकास कार्यों में भी गांव का प्रदेश स्तर पर अव्वल होना चाहिए।
-सतीश प्रधान
-----
गांव में जो भी जरूरी समस्याएं उनका समाधान करने वाले व्यक्ति को सरपंच चुनेंगे। आज गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पीने के पानी की समस्या मुख्य मुद्दा है।
-सेवानिवृत्त हेडमास्टर जगतवीर
---
गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन की सुविधा कराने वाले और भाईचारा कायम रखने वाले उम्मीदवार को ही वोट देगें। ईमानदार ही व्यक्ति को गांव की चौधर सौंपेंगे।

-सेवानिवृत्त हेडमास्टर सुशील कुमार
-----
लोगों को सरपंच चुनना चाहिए, जो गांव कि समस्याओं के समाधान के साथ साथ गांव में आपसी मेल मिलाप जो आज है, उसे कायम रखने का प्रयास रखे। साथ ही गांव में मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाएं।
-सेवानिवृत्त मास्टर दयानंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed